• Mon. Mar 9th, 2026

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने गोंदलपुरा गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 14, 2022

 

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपूरा दुर्गा मंडप से बस्ती होते हुए दुर्गा मंडप तक संपर्क मार्ग की जर्जर हालत से परेशान लोगों को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। डीएमएफटी मद से लगभग एक करोड़ लागत राशि से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान होने के पश्चात रविवार को जर्जर सड़क का विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। शिलान्यास पूर्व कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया । इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूं और जिस भी ग्राम में सड़कों का निर्माण बच गया है वहां भी सड़कों का निर्माण जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के मामले मे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं उन्होंने सड़क निर्माण करा रहे अधिकारी और संवेदक को उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा और किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही।
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया बासुदेव यादव, उप मुखिया रवि कुमार, लालचंद यादव, त्रिलोकी साव, वार्ड सदस्य यशोदा देवी,विधायक अंचल एवं ब्लाक प्रभारी सुरेश महतो,नरेंद्र यादव, संतोष यादव, जग्गू महतो, कोमल महतो, परमेश्वर महतो, फागुन गोप,चरण गोप, यशोदा देवी, आरती देवी, मृदुला देवी समेत भारी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *