• Thu. Mar 5th, 2026

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने को लेकर पथ निर्माण विभाग के विभागीय सचिव से विधायक अंबा प्रसाद ने की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2022

 

रांची:- बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने दिन सोमवार को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार सिंह से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा । विधायक ने मुलाकात के दौरान विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों यथा केरेडारी बड़कागांव एवं पतरातू में अधिक से अधिक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति को लेकर अनुशंसा पत्र सौंपा एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल बिछाने की बात कही। विभागीय सचिव ने विधायक को आश्वस्त किया कि अधिक से अधिक सड़कों का निर्माण हो उसके लिए विभाग द्वारा प्रक्रिया जारी है, उन्होंने कहा कि माननीय विधायक के द्वारा प्राप्त अनुशंसित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कई सड़कों का डीपीआर तैयार है एवं प्रशासनिक स्वीकृति हासिल होने के पश्चात इसमें अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *