• Sun. Sep 20th, 2026

बड़कागांव में कई घंटे बिजली रही नदारत उपभोक्ताओं को हुई परेशानी।

admin's avatar

Byadmin

Sep 20, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में शनिवार दोपहर से लेकर रविवार देर शाम तक 32 घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रहा। बिजली बंद रहने के कारण बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के लोग प्रभावित रहे। बिजली नहीं रहने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जेट पंप, पंखा ,मोबाइल चार्ज एवं बिजली से संबंधित उपकरण पूर्ण बंद हो जाने के कारण ग्रामीणों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक

रविवार सुबह से ही कनीय अभियंता प्रदीप प्रजापति के नेतृत्व में बिजली मिस्त्री के द्वारा मरमती कार्य किया जा रहा था।उक्त मामले को लेकर कनीय अभियंता प्रदीप प्रजापति ने बताया कि कुंडील बागी में 33000 बिजली केबल पंचर हो जाने के कारण, बिजली बाधित रहा। मरमती के पश्चात बिजली बहाल कर दी गई है। मरमती कार्य में मुख्य रूप से राहुल कुमार, नरसिंह सोनी, रोहित सोनी, सूरज कुमार, अशोक कुमार, ऋषि तिवारी, पंकज कुमार के अलावा कई शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *