
बड़कागांव ।झारखंड विधानसभा की सरगर्मी तेज हो गई है और भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को बनाया है। रोशन लाल चौधरी के उम्मीदवार घोषित होते ही भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। एनडीए उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार बड़कागांव पहुंचे प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी का बड़कागांव में जगह-जगह पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात सर्वप्रथम एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने जीडीएम चौक स्थित बड़कागांव के पूर्व प्रमुख शिक्षाविद गुरूदयाल महतो के प्रतिमा में माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद डेली मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में जाकर माता टेका। तत्पश्चात हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और सैंकड़ों समर्थकों के साथ कंडाबेर स्थित माता अष्टभुजी के मंदिर में जाकर सब परिवार पूजा अर्चना कर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने वाली है और हम लोग मोदी जी के गारंटी के साथ जो भी वादा किए हैं उसे पूरा करने का काम करेंगे। जो अभी झारखंड के भ्रष्टाचारी सरकार जो दो महीना पहले मईया योजना लाकर ₹1000 देकर माता को माताओं को ठगने का काम कर रही है।

इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि माता के आशीर्वाद और बड़कागांव जनता के प्रेम से विधायक बनेगे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करने का काम करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि बड़का गांव विधानसभा सहित संपूर्ण झारखंड में लूट खसोट और भ्रष्टाचार चरम पर है जिससे आम जन्मना एस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए बड़गांव की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है और झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने के लिए उतारू है। आगे उन्होंने कहा कि मैं बड़गांव विधानसभा के एक-एक समस्या को पिछले 20 सालों से करीब से देखा हूं मुझे जनता ने अगर नेतृत्व करने का मौका दिया तो एक-एक समस्याओं को चाहे वह बड़कागांव में जाम की समस्या हो या फिर विस्थापन का सभी समस्याओं को एक-एक करके निदान किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से आजसू केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझू, आजसू रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी,कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार,आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, जिला सचिव गंगा साव राजा खान, कामेश्वर महतो प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहन लाल मेहता,आजसू जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, बद्रीनारायण सिंह,भिखन महतो भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, नंदकिशोर मेहता, सत्येंद्र सिंह अरुण मालाकार जय नारायण प्रसाद गीरेंद्र प्रसाद उपेंद्र प्रसाद उदय मेहता, किशोर कुमार भाजपा मंडलमहामंत्री नरसिंह प्रसाद, मेवा नाग, किशन राणा, सत्येंद्र गुप्ता, राजू सोनी, मनोज दांगी, रवि राम विनोद राम, यदु प्रसाद दांगी, संजय राणा, घनश्याम मेहता, पंकज कुमार, सुमित कुमार, सुधांशु शेखर ,कैलाश राणा, सुरेंद्र महतो, संजय महतो, सब्बू खान, अरूण पटेल इत्यादि भाजपा एवं आजसू के कार्यकर्ता उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
