• Thu. Mar 19th, 2026

बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर में विधायक अंबा प्रसाद द्वारा खीर प्रसाद का किया गया वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 12, 2024

 

 

बड़कागांव। बड़कागांव के प्रसिद्ध व आस्था का केंद्र बुढ़वा महादेव मंदिर में सावन मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खीर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज भी कांवड़ियों की सेवा में लगे रहें। वहीं विधायक ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के मंगल कामना हेतु प्रार्थना किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र वासियों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

मौके पर इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज, पूर्व बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, बड़कागांव पश्चिम पंचायत अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, युवा नेता रोहित सिंह, गौतम वर्मा, अरबिंद कुमार, आनंद मेहता, विशाल कुमार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *