• Mon. Sep 22nd, 2025

बड़कागांव प्रखंड के संवेदनशील मतदान केंद्रों एवं चेक नाकों का पुलिस ऑब्जर्वर द्वारा किया गया निरीक्षण।

ByAdmin Office

Oct 29, 2024

 

बड़कागांव। प्रखंड के संवेदनशील मतदान केंद्रों एवं चेक नाकों का पुलिस ऑब्जर्वर देववार्ता बी दास द्वारा निरीक्षण किया गया। श्री दास द्वारा बड़कागांव प्रखंड के महुदी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र का अवलोकन किया गया। इसके अलावा सतबहिया बिरहोर कॉलोनी पहुंचकर आदिम जनजाति मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करने का सभी का अधिकार है। उन्होंने आदिम जनजाति मतदाताओं से मतदान के दौरान होने वाली किसी प्रकार की कोई कठिनाई की भी जानकारी ली गई। इसके अलावा पुलिस ऑब्जर्वर बी दास उरीमारी चेकनाका, केरेडारी चेकनाका तथा बड़कागांव रेंज ऑफिस के पास लगाए गए चेक नाका का जांच पड़ताल, अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। इस अवसर पर एसडीपीओ पवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल सहित कई अधिकारी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *