• Thu. Feb 19th, 2026

बड़कागांव के विभिन्न सरस्वती पूजा पंडालों का पूर्व विधायक निर्मला देवी व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने किया भ्रमण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 15, 2024

 

 

 

बड़कागांव के कांडतरी, सिकरी समेत विभिन्न ग्राम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर किया उद्घाटन

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव l प्रदेश इंटक सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई व पूर्व विधायक निर्मला देवी ने सरस्वती पूजा के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया।इस दौरान अंकित राज ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख एवं समृद्धि को लेकर कामना की।अंकित राज ने बारी-बारी से कई पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात किया एवं सहयोग प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सिकरी में कार्यक्रम का उद्घाटन किया वहीं सांढ़, तलसवार पंचायत के ग्राम पलांडु में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर विधानसभा वासियों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की।

पूर्व विधायक निर्मला देवी ने बाल विकास क्लब कांडतरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया व सोनपुरा हरिजन मोहल्ला, हरली जय मां क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इस दरमियान विधायक अंबा प्रसाद के माता सह पूर्व विधायक निर्मला देवी एवं भाई अंकित राज का पूजा पंडाल के समिति के द्वारा फूलमाला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अंकित राज ने कहा कि माता सरस्वती का ही देन है कि हम सब शिक्षित और ज्ञानी कहलाते हैं। इसलिए मां सरस्वती की पूजा में मैं सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर हूं और निश्चित तौर पर आगे भी रहूंगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से राज्य ही ने देश के परंपरा एवं संस्कृति के झलक देखने को मिलती है इसलिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होते रहना चाहिए और हम सबको अपनी संस्कृति को सजाकर वा संवारकर रखना है। पूर्व विधायक निर्मला देवी ने सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान बड़कागांव मध्य की जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचन देव कुमार, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज, कांडतरी पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, युवा समाजसेवी रोहित सिंह, युवा नेता गौतम वर्मा, नरेंद्र कुमार राम ,सूरज कुमार ठाकुर ,प्रवीण साव ,आशीष कुमार, बड़कागांव पश्चिमी गौतम कुशवाहा, सांढ़ के पूर्व मुखिया भिखन महतो, नयाटांड़ मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, पंचायत अध्यक्ष गुरुद्वाल जिज्ञासु, सुरेश महतो, आनंद कुमार, ओम प्रकाश महतो, दशरथ महतो,हरली पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर महतो, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राणा, कांडतरी पूजा समिति के संयोजक प्रेमचंद महतो, युवा समाजसेवी रोहित सिंह, गौतम वर्मा सहित पूजा समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *