• Sun. Feb 22nd, 2026

बड़कागांव के चंदौल ग्राम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़कर थामा आजसू का दामन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 18, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव l प्रखंड के चंदौल पंचायत में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आजसू पार्टी का दामन थाम लिया चांदौल में हुए बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामचंद्र गंझु एवम संचालन तपेश्वर कुमार तापस ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी उपस्थित हुए .विशिष्ट रूप से संदीप कुशवाहा, राजा खान, गौतम वर्मा, मनोज दांगी, उपेंद्र दांगी, तुलेश्वर कुमार तापस गिरेंद्र प्रसाद दांगी, दीपक दांगी, संतोष सिन्हा, उदय यादव, सुरेश प्रसाद दांगी, पप्पू प्रसाद मेहता , जावेद आलम एवम रघुनाथ यादव इत्यादि उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान आजसू पंचायत अध्यक्ष संतोष सिन्हा, वरीय नेता मो रफीक अनवर एवम पूर्व मुखिया रामचंद्र गंझु जी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया रोशनलाल चौधरी ने विधिवत रूप से तमाम लोगों को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. रोशनलाल चौधरी ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है आजसू की सदस्यता ग्रहण किए लोगों ने कहा की रोशनलाल चौधरी जी में विकास की विचारधारा है सहज और सरल स्वभाव के धनी रोशनलाल चौधरी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता के उन्नति के किए चिंतित रहते हैं पिछले पंद्रह वर्षों में विधायक अंबा प्रसाद एवम उनके परिवार ने क्षेत्र को तबाह किया है वर्तमान विधायक और उनके परिवार ने सिर्फ अपना झोली भरने का काम किया जनता के दुःख से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है इसीलिए वे कांग्रेस से मोहभंग कर रोशनलाल चौधरी जी के प्रति आस्था जताते हुए आजसू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं मुख्य रूप से बादल यादव, अरविंद साव, धनेश्वर यादव, लालू रजवार, भरत भुइयां, आशीष रंजन,सादिक खातून, जरीना खातून,रूबीना खातून, सजरा खातून, सोनी खातून, मोसरफ खातून, सफीना खातून, रौशन आरा, नफसून खातून, रिजवाना खातून, रेबुन निशा, जुगनू खातून, रेसा खातून, सरिता देवी, गीता देवी, ममता कुमारी, बिना देवी, नागिया देवी, पूनम देवी, प्रमोद यादव, रामेश्वर पासवान, रंजीत यादव, बाबूलाल यादव,विशाल कुमार, सुरेंद्र कुमार, दिलचंद पासवान, परमेश्वर पासवान,रविंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण किया l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *