
पैतृक गांव जुगरा में महायज्ञ के ध्वजारोहन में हुए शामिल, बड़कागांव मेरे पुरखों की धरती है , इससे नाता हमेशा जुड़ा रहेगा- मनीष जायसवाल

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया।
इस दौरान जगह-जगह लोगों ने ढोल- नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जायसवाल ने कनकी डाड़ी ग्राम मे 7 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक हो रहे यज्ञ को लेकर शिव परिवार की आकर्षक प्रतिमा ग्रामीणों को भेंट की।ज्ञात हो कि ग्राम कनकी डाड़ी में आगामी 7 फरवरी से11 फरवरी तक वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होना है । प्रतिमा पाकर ग्रामीणों ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया। वही मनीष जायसवाल पैतृक गांव जुगरा पहुंचे और अपनी अतीत के झरोखों की यादें ताजा की।उन्होंने अपने पैतृक मकान में कुल देवता की आराधना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। एवं 12 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक
आयोजित होने वाले वैदिक श्री श्री 1008 भव्य रुद्र महायज्ञ सह विश्वकर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहन- सह- भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।महायज्ञ समिति के लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल का अंग- वस्त्र ओढ़ाकर और तिलक- चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। 20 फरवरी को यज्ञ का विशाल भंडारा एवं गायिका देवी के भक्ति गीत जागरण के साथ समापन होगा।
महायज्ञ के यज्ञ आचार्य आचार्य वेद पं. जयनन्दन शास्त्री है। कथावाचक के रूप में अनिल बाल ब्यास, बाल विदुषी अंजना गोस्वामी, वृंदावन धाम के गिरधर गोपाल रासलीला और भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका देवी का भजन गायन का आयोजन होगा।मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बड़कागांव मेरे पुरखों की धरती रही है और इस धरती से हमारा नाता हमेशा जुड़ा रहा है और आगे भी जुड़ा रहेगा।इस क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रति विशेष रूचि रही है और धार्मिक आस्था का केंद्र के साथ जिले में सर्वाधिक महायज्ञ का आयोजन भी यहां होता रहा है।उन्होंने कहा की कर्णपुरा की रतनगर्भा धरती अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी जाना जाता है। जो सनातन धर्म के लिए बड़ी बात है।
मौके पर मुख्य रूप से सदर विधायक मनीष जायसवाल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र गुप्ता, फलाहारी बाबा, अजय सिंह, अध्यक्ष कैलाश साव, पुजारी आचार्य वेद पं. जयनंदन मिश्रा शास्त्री, जुगरा पंसस कृष्णा राम, रामपति राम, शंकर राम, राजेश रजक, रंजीत कुमार, बालेश्वर साव, ब्रजेश सिंह, सुखदेव साव,चेतलाल रजक, बंगाली ठाकुर, सीताराम साव, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
