• Thu. Feb 26th, 2026

बड़कागांव/केरेडारी में बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु बनाई जाए 220/33 KV फीडर-अंबा प्रसाद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2022

 

अंबा प्रसाद

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव :- बड़कागांव एवं केरेडारी वासियों को लचर बिजली व्यवस्था के कारण हो रही कठिनाइयों को जड़ से समाप्त करने एवं सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव/केरेडारी 220/33 KV का नया फीडर बनाने की मांग सदन में की। विधायक अंबा प्रसाद की मांग पर प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने सदन में विधायक अंबा प्रसाद को आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र उपायुक्त हजारीबाग के सहयोग से भूमि का चयन कर नया फीडर का निर्माण बड़कागांव केरेडारी क्षेत्र में किया जाएगा।
विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा लेकर बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड पूर्णता औद्योगिक क्षेत्र है तथा उक्त दोनों प्रखंडों में बिजली 40-50 किलोमीटर दूर हजारीबाग जिला मुख्यालय के सिंदूर फीडर से पहुंचती है व अत्यधिक दूरी होने के कारण बड़कागाँव और केरेडारी प्रखण्डों में बिजली बाधित होती रहती है, कुछ ख़राबी होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाती है और बड़कागांव केरेडारी प्रखंड वासियों को काफी कम बिजली प्राप्त होती है। फलस्वरूप घर गृहस्थी, व्यवसाय और छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित होता है। कहा कि बड़कागांव में एनटीपीसी का एक फीडर मौजूद है परंतु उक्त फीडर से बड़कागांव वासियों को बिजली ना देकर सिर्फ कंपनी के क्रियाकलापों हेतु बिजली उपलब्ध कराई जाती है।
विधायक अंबा प्रसाद द्वारा किए गए प्रश्न पर प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी बातों को स्वीकारते हुए कहा कि बड़कागांव में 33kv जिसके पूरी लंबाई लगभग 42 किलोमीटर है उन सभी पुराने जर्जर तार को बदल दिया गया है। इसके अलावा पुराने इंसुलेटर को बदलकर नया पॉलीमर इंसुलेटर लगाया गया है। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के द्वारा बड़कागांव एवं आसपास के क्षेत्रों में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण के लिए उपायुक्त हजारीबाग के सहयोग से उक्त क्षेत्र में भूमि की चयन प्रक्रिया करके नया फीडर बनाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *