• Thu. Feb 19th, 2026

बड़कागांव एवं केरेडारी के विभिन्न सरस्वती पूजा पंडालों का अंकित राज ने किया भ्रमण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 14, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव l प्रदेश इंटक सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने सरस्वती पूजा के अवसर पर बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान अंकित राज ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। अंकित राज ने बारी-बारी से कई पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात किया एवं सहयोग प्रदान किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर विधानसभा वासियों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की।
मौके पर पंचायत अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, राजेंद्र प्रजापति, युवा समाजसेवी रोहित सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबेयुवा नेता गौतम वर्मा, नरेंद्र कुमार राम , सूरज कुमार ठाकुर , प्रवीण साव , आशीष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *