
*झरिया :* बजरंग दल ने शौर्य संचलन कर किया पूरे क्षेत्र का भ्रमण, देशबंधु के पास हुई सभा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर व दीपप्रज्वलीत कर किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विकास बजरंगी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रतन लाल अग्रवाल ने किया।

झरिया विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा आयोजित शोर्य संचलन सभा मे मुख्य रूप से उपस्थित सुविख्यात राष्ट्रीय सरस प्रवक्ता बाल विदुषी लाड़ली शरण जी,पूज्य दीदी माँ ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुवे कहा-सरकार को इस्लामिक वफ्फ बोर्ड कमिटी को समाप्त करना चाहिए।संघे शक्ति कलियुगे, कलियुग में संगठन आवश्यक है, जब-जब शरीर कमजोरी आती है, तब-तब अनेक प्रकार का रोग बढ़ जाते हैं।

उसी प्रकार जब-भारतीय संस्कृति के संगठन कमजोर हुआ तब भारत माता को कई बार बांटा गया,इसलिए आज संगठन बहुत आवश्यक है।आज भारत मे जनसंख्या बढ़ने के कारण बेरोजगारी, गरीबी,आदि समस्याओं से भारत जूझ रहा है, अतः आज जनसंख्या नियंत्रण कानून के साथ एक धर्मस्थल संहिता, एक राष्ट्रभाषा, एक शिक्षा बोर्ड,एक प्रशासनिक संहिता, एक न्यायिक संहिता, एक दण्ड संहिता कानून आवश्यक है।आज स्वदेशी कानून हमे चाहिए।
संगठन में प्रत्येक मनुष्य को अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है इसलिए संगठन में व्यक्ति को बौद्धिक रूप से भी समर्पित होना पड़ता है।संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है।संगठित परिवार, समाज और देश का कोई भी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जबकि असंगठित होने पर दुश्मन जब चाहे आप पर हावी हो सकता है।जब मनुष्य संगठित होकर कोई कार्य करता है तो उसके परिणाम में विविधता देखने को मिलती है। जिस तरह प्रत्येक फूल अपनी-अपनी विशेषता और विविधता से किसी बगीचे को सुंदर व आकर्षित बना देते हैं उसी तरह मनुष्य भी अपनी-अपनी विशेषता और योग्यता से किसी भी कार्य को नया आयाम प्रदान कर सकते हैं।
सुविख्यात राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता युवा महन्त श्री श्री 108 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज ने कहा-आज भारतीय संस्कृति के ऊपर चौतरफ़ा प्रहार हो रहा है, अतः हमें जगने और जगाने कि जरूरत है।श्रद्धा का 35 टुकड़ा होना वो भी भारत चिंतन का विषय हैं।हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा मानव का विश्वास जगेगा ।भेद भावना तमस हटेगा समरसता अमृत बरसेगा।भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सभी को संकल्प दिलाया।हर हिन्दू के घर भगवा ध्वज फहरते हुवे दिखना चाहिए।हर हिन्दू माथे पर तिलक लगाकर रखें।हर कलाई पर कलावा बांधकर रखें।लव जिहाद व धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रांत गौ रक्षा सह संयोजक कमलेश सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर तिवारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल अग्रवाल , प्रांतधर्माचार्य प्रमुख बलदेव पांडे , विभाग विशेष संपर्क प्रमुख पंकज तिवारी , पूर्व विभाग संयोजक विकास बजरंगी , महानगर मंत्री पप्पू यादव , धनबाद महानगर सह मंत्री लल्लू झा, सह मत्री रंजीत रवानी, धनबाद महानगर संयोजक आनंद महतो ,विद्यार्थी प्रमुख सोनू सिंह ,सत्संग प्रमुख सुमित माली, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख कन्हैया साव, झरिया प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष साव, प्रखण्ड मंत्री धर्मेन्द्र सरोज, संयोजक रंजीत पासवान, अंकुर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,मंटू राम, अजय कुमार, प्रेम कुमार, दिशू रवानी, राजा कुमार, सुभाष चौहान, रामजी सिंह, अमित गिरी, सोनू गिरी, आकाश यादव, विशाल वर्मा, बिट्टू सिन्हा , बंटी कुमार आदि शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
