

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के प्रति आभार व्यक्त किया और जनता को बधाई व धन्यवाद दिया।
मौके पर उन्होंने कहा की कर्नाटक को देवतुल्य जनता के झूठ, फरेब और नफरत को नकार कर सच्चाई, ईमानदारी और भाईचारे को अपनाया। कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे नीच हथकंडे अपनाकर लोगों को तोड़ने का काम किया लेकिन समझदार जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
बजरंगबली के आशीर्वाद से कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना परचम लहराया। भाजपा इंसानों की आंखों में धूल झोंक सकती है लेकिन बजरंगबली को आंखों में नहीं। संकट मोचन बजरंगबली ने कर्नाटक की जनता को भाजपा के संकट से बचाया है अब वो पूरे देश की जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाएंगे।

भ्रष्ट भाजपा सरकार ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी थी। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से कर्नाटक की जनता त्रस्त थी। जिससे आज उन्हे मुक्ति मिली। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने धर्म-जाति के नाम पर समाज को तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन उसके सारे मंसूबों पर पानी फिर गया। बजरंगबली के आशीर्वाद और जनता के समर्थन से भाजपा की सरकार पूरे देश हट जाएगी।

मैं फिर एकबार कर्नाटक की जनता, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को ढेर सारी बधाई देता हूं।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com