• Thu. Feb 19th, 2026

बच्चे को सांप ने काटा, रेफरल अस्पताल में बच्चे का हुआ बेहतर इलाज,हुआ सुधार।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: बलियाडीह गांव में मामा के घर पर रह रहे एक चार वर्षीय बच्चे को विषैला जीव ने काट लिया जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे की पहचान बलियाडीह गांव के रहने वाले मो.मुजाहिद का पुत्र अलशबा के रूप में हुई है। परिजन ने पहले बच्चे का गांव में झाड़फूंक करवाया लेकिन बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक के द्वारा बच्चे का इलाज किया गया। बच्चे के मामा मो.नबाज ने बताया कि मेरा भगना मेरे घर पर आया था और घर के बगल में खेल रहा था कि तभी उसे कुछ जहरीला जीव काट लिया और बच्चा चिल्लाने लगा। बच्चा से पूछने पर उसने सांप काटने की बात बताया। अस्पताल में बच्चे का इलाज किये जाने के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *