• Tue. Mar 10th, 2026

बच्ची की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 27, 2022

 

पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय, पुलिस दोषियों को जल्द करे गिरफ्तार : मनोज यादव

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बीतें दिनों बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवार पंचायत के बरदाग गांव में कुआं में मिली छह वर्षीय बच्ची के परिजनों को ढांढस व सांत्वना देने रविवार को बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उनके गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाते हुए पूरी घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों से कहा कि घटना में शामिल लोगों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करें। हाल के दिनों में बरही में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। इसपर अंकुश लगाना काफी जरूरी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। मौके पर स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य संतोषी कुमारी, रंजना देवी, प्रकाश साव, नन्दलाल प्रसाद, विनोद प्रसाद, मृतक बच्ची के पिता प्रकाश सिंह, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, रामदेव सिंह, खुशबू कुमारी, महेश सिंह, मोहन कुशवाहा, गंगो सिंह, किरण कुमारी, वार्ड सदस्य बसंती देवी, किरण देवी, सुदामा देवी, आरती कुमारी, पिंकी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *