• Thu. Feb 26th, 2026

बंद कांग्रेस कार्यालय खुलवाने के लिए जिला अनुसूचित जाति विभाग ने किया सत्याग्रह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2023

 

अंकित केशरी (AVN)

झरिया।अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजू दास के नेतृत्व में लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने पुराना कांग्रेस कार्यालय खुलवाने को लेकर लगातार दी जा रही धरना कार्यक्रम के तहत आज धनबाद जिला ओबीसी कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना दिया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजू दास ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुराना कांग्रेस कार्यालय खोलने को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिदिन कांग्रेस कार्यालय गेट के सामने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जा रहा है । यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि झारखंड की पूर्व भाजपा सरकार ने एक साजिश रच कर लगभग 12 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए हमारे धरोहर और संगठन के मंदिर बंद कराने का काम किया
मौके पर जिला जिला महासचिव गंगा बाल्मीकि, मंटू दास अनुसूचित जाति झरिया नगर अध्यक्ष राकेश पासवान, अरुण कुमार मंडल, अजय चौधरी, गुड़िया देवी, महेंद्र पासवान रिंकी देवी दीपक यादव दशरथ पासवान आशीष सिन्हा विक्की पासवान सागर पासवान निवास रजवार बबलू दास, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *