
ओमप्रकाश राजा (अंतर्कथा)
फुसरो.: फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 के करगली बाजार में गुरुवार को बढ़ती ठंड से ठिठुर रहे गरीब व असहायों के बीच समाजसेवी पवन शर्मा ने कंबल वितरण किया. कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है. उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा.

तबसे वार्ड 14 में सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं. उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत कई साल से करते आ रहा हूं. मौके पर समाजसेवी युगेश तिवारी, राकेश तिवारी, बिरन लोहार, सुमन कुमारी सहित मुरली वर्णवाल, रेणु देवी, निलकंठ स्वर्णकार, संजय कुमार सुनीता देवी, सुधा देवी, पूनम कुमारी, पांचो देवी आदि लोग मौजुद थे. वही फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संस्या 17 में वार्ड पार्षद रामचंद्र महतो ने गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण किया. पार्षद श्री महतो ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा. जरूगतमंदो के पास जाकर भी कंबल वितरण किया जाएगा.

प्रशासन द्वारा अभी तक कंबल वितरण नहीं करना व ना ही अलाव की व्यवस्था को देखते हुए इस तरह आयोजन शुरू किया. जो लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है. कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है.कहा कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है. एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है. लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है. असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं. रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने को सक्ष्म लोग भी बहार निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे. कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम है. मौके पर किशन महतो, चमारी सिंह, सीताराम महतो, मीना देवी, सुनीता देवी, लीलमनी देवी, रतनी देवी, फुलु देवी, कमली देवी, मुनिया देवी, चरकी देवी आदि लोग मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
