
फुसरो. फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में नव निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन व विभिन्न योजनाओ का शिलांयास नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने संयुक्त रूप से किया. वार्ड संख्या 04 अंतर्गत फील्ड क्वारी रांची धौडा में पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास किया गया. यह कार्य संवेदक बासुदेव प्रसाद के द्वारा 19 लाख के लागत से यह कार्य किया जाएगा. वार्ड संख्या 12 व 13 में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया. यह सड़क सरस्वती शिशु मंदिर धुरी से हीरक रोड डोरी हीरक सड़क तक बनाया गया था. यह कार्य ओम जगदीश कांस्ट्रेशन के द्वारा 89.43 लाख की लागत से निर्माण किया गया है. वार्ड संख्या 15 के चित्रगुप्त मंदिर के समीप में पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास किया गया. यह कार्य संवेकक गणपति एंटरप्राइजेज के द्वारा 19 लाख के लागत से निर्माण किया जाएगा. वार्ड संख्या 15 के घांसी मोहल्ला में संवेदक अमृतेश कुमार सिंह के द्वारा 8.3 लाख की लागत से पीसीसी शेड निर्माण किया जाएगा. वार्ड संख्या 07 सेंटर कॉलोनी में पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास किया गया. यह कार्य संवेदक जय मां कंस्ट्रक्शन के द्वारा 19 लाख की लागत से किया जाएगा.
वार्ड संख्या 08 मकोली दुर्गा मंदिर के समीप पीसीसी शेड का उद्घाटन किया गया. यह कार्य संवेदक मे सुनील कुमार एंटरप्राइजेज के द्वारा 10 लाख की लागत से निर्माण किया गया है. वार्ड संख्या 10 में दो स्थानो मे शारदा कॉलोनी व कल्याणी दुर्गा मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक कार्य का उद्घाटन किया गया. यह कार्य संवेदक सिद्धनाथ सिंह के द्वारा 19 लाख रुपए की लागत से किया गया है. वार्ड संख्या 17 के कदमाडीह में सामुदायिक शेड निर्माण का उदघाटन किया गया. यह कार्य संवेदक नितेश कुमार के द्वारा 8.6 लाख की लागत से निर्माण किया गया है. मौके पर पार्षद रामचंद्र महतो, गणेशलाल पातर, श्रीकांत मिश्रा, आनद राम, रंजीत कुमार, मालती देवी,, आबिद हुसैन, सलीम जावेद उर्फ मोती, रेहाना राज, लक्ष्मण सिंह, राकेश सिंह, मिथलेश ठाकुर, राकेश सिंह, योगेश तिवारी, बल्ली सिंह, डी शिवशंकर राव, राजन साव, सिराज खान, केशव कुमार, ललन रवानी, जेई राजेश गुप्ता, रोशन सिंह, मंतोष कुमार, परवेज अख्तर, सिद्धनाथ सिंह, अनमोल मिश्रा, नितेश कुमार, अमित सिंह, पवन शर्मा, सुबोध कुमार, अविनेश वर्मा, गोपाल सिंह, अनीश सिंह, अनिल मोर्या, मदन श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, कुमार संतोष, शशि महतो, छत्रधारी सिंह, पार्वती देवी, शांति देवी, सुंदरबाला देवी, तलहा खान, योगेंद्र यादव, कुणाल गुप्ता, कमलेश मिश्रा, रामबली चौहान, सचिंद्र सिंह,आजाद नोनिया, अजय जयसवाल, राजू दीगार, एस कुमार आदि लोग मौजुद थे.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
