• Tue. Apr 7th, 2026

फायरिंग मामले को लेकर साकेंद्र कुमार लिखित शिकायत दर्ज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

 

पुटकी। मामूली विवाद को ले रविवार की शाम हुई फायरिंग के मामले में साउथ बलिहारी निवासी साकेंद्र कुमार के लिखित शिकायत पर सोमवार को भागाबांध पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विदित हो रविवार शाम को साकेंद्र के दोनों पुत्र नयन एवं विवेक दूध देने अपने बाइक से कृष्णा नगर जाने के क्रम में उनके पड़ोसी राजू यादव के पुत्र छोटू यादव व अन्य 8-10 साथियों के साथ दोनों भाइयों के ऊपर हुई फाईरिंग कर दिया। हालांकि घटना में किसी के प्रकार के जानमाल की क्षति नही हुई। घटना के पश्चात आरोपित छोटू फरार है। पीड़ित साऊथ बलिहारी कृष्णानगर निवासी शिक्षक साकेंद्र कुमार ने पड़ोस के ही रहने वाले राजू यादव, उसके पुत्र छोटू कुमार सहित 8-10 अज्ञात के खिलाफ अपने दोनों पुत्रो को जान मारने की नियत से गोली चलाने एवं धमकी दिए जाने के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। घटना की सुचना पाकर रविवार की देर रात प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना स्मृति खलखो घटनास्थल पंहुच छानबीन करते हुए मामले में पड़ोसियो से बात कर जानकारी प्राप्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *