
दारू( हज़ारीबाग )- स्वस्थ्य उपकेंद्र पेटो के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को दारू और महेशरा की सहिया दीदी और आंगनबाड़ी सेविका को फाईलेरिया बिलोपन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया की दारू प्रखंड से फाईलेरिया बीमारी को जड़ से मिटाना है इसके लिए लोगों को जागरूक कर उन्हें दवा खाने के लिए प्रेरित करना है l फाइलेरिया मुक्ति अभियान में 10 अगस्त से 25 अगस्त तक फाइलेरिया दवा खा कर प्रखंड व जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना है l इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीसीआई मीरा शर्मा ने बताया की कई लोगों के बीच ये भ्रांतियां है की फाईलेरिया की दवा खाने से शरीर को हानि होती है यह बात पूरी तरह से गलत है l यह दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इसे हर उम्र के लोग खा सकते है l मीरा ने बताया की
2 से 5 वर्ष की उम्र के बच्चों को 1 डीईसी और 1 एलबेंडजोल
6 से 14 वर्ष के उम्र को 2 डीईसी और 1 एलबेंडजोल
15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को 3 डीईसी और 1 एलबेंडजोल दिया जाता हैl यह दवा
खुद खाए और परिवार के सदस्य को भी खिलाए दवा पूरी तरह से सुरक्षित है l इस दवा को 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्ववती स्त्री और अति गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति दवा न खाएं l इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकिसक डॉक्टर अमरेश कुमार, नोडल पदाधिकारी रामकुमार महतो सहित बड़ी संख्या में सहिया और सेविका मौजूद थी l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
