• Sat. Mar 14th, 2026

फल दुकान मे लगा आग, समान जलकर हुआ राख

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 8, 2023

 

बेरमो
युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर.उनेश ने नगर परिषद अध्यक्ष से उचित मुआवजा का किया माँग
बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो ओवरब्रिज के नीचे रविवार की अहले सुबह फल दुकान में आग लग गया। फल विक्रेता हरीनाथ प्रजापति ने बताया कि शनिवार की रात्रि को वह दुकान बंद कर अपने घर गए हुए थे। रविवार की अहले सुबह कुछ लोगों के द्वारा फोन करके सूचना दिया कि दुकान में आग लगी है। आग इतनी भयावह थी कि आग पर काबू कर पाना काफी मुश्किल था जिस कारण सारा सामान दुकान का जल गया। सूचना मिलने पर पहुंचे युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर.उनेश सूचना मिलते ही युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर.उनेश मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिया उन्होंने काफी दुख व्यक्त किया कहा कि बाजार में व्यवसायियों के साथ इस तरह की घटना होना काफी दुखद है इस घटना से मैं काफी आहत हूं नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंह से उन्होंने मांग किया कि नगर परिषद के द्वारा जो वेडर कार्ड बनाया गया है उसे नियम के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाये और फुटपाथ विक्रेता को जो 20 हजार का लोन दिया जाता है उसे जल्द से जल्द दिलवाने का आग्रह किया।
आग लगने की दूसरी घटना से फुसरो बाजार के व्यवसायी कृष्ण कुमार ने कहा कि व्यवसायियों मे काफी रोष है लगातार इस तरह की घटना हो रही है पर प्रशासन जांच नहीं कर रही है सिर्फ खानापूर्ति करने का कार्य कर रही है। पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल उठाया। शाम में बैठक कर पीड़ित दुकानदार को यथासंभव मुआवजा दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *