• Fri. Sep 26th, 2025

प० बंगाल कुल्टी सांकतोड़िया एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में गुरुवार को स्कूली छात्राओं के लिए पुलिस साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

ByAdmin Office

Aug 22, 2024

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

 

सांकतोड़िया : सांकतोड़िया चौकी अंतर्गत सांकतोड़िया एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में गुरुवार को स्कूली छात्राओं के लिए पुलिस साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेंदु दता के साथ सांकतोड़िया चौकी के पुलिस अधिकारी दिबेंदु मुखर्जी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग साइबर अपराधियों द्वारा कई तरीकों से ठगे जा रहे हैं। हालांकि ठगी के शिकार लोग साइबर क्राइम के विरुद्ध प्रशासन का दरवाजा खटखटाया करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसके तहत गुरुवार को सांकतोड़िया एस डी गर्ल्स हाई स्कूल में चलाये गए कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर क्राइम से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। कह गया कि आज के समय में विभिन्न तरह से साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को तरह तरह से ठगा जा रहा है। लोग ठगे जा रहे हैं। सावधान करने पर भी अपराधी नए नए तरीके से लोगों को बेवकूफ बनाकर लूट लेते हैं। हमें इस तरह के हर जालसाजों से बचकर रहना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *