
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ अजय पोद्दार के सार्थक प्रयाश और कुल्टी एस.सी. एसटी समुदाय के लोगों की मांग पर नियामतपुर इस्को रोड पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी का भब्य प्रतिमा स्टेच्यू लगाए जाने के लिये इस्को सेल की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने जगह का चयन करने पहुँचे । इस्को सेल की ओर से उपेंद्र पॉल सिंह सीजीएम आईएसी पर्सनल सह एडमिनिस्ट्रेशन, बिनोद कुमार सीजीएम टीएस सह सीएसआर , सुधीर कुमार साहू जीएम सी एसआर सह लेंड, दिनेश कुमार सीनियर मैनेजर सीएसआर थे।शनिवार डॉ भीमराव अंबेडकर जी महान सविधान के रचयिता के भब्य नियामतपुर इस्को रोड पर स्टेच्यू लगे इसके लिए कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार जी प्रयासरत्त थे । आज कुल्टी की जनता देख रही है, उक्त बातों कहते हुए कुल्टी विधानसभा के मंडल उपाध्यक्ष सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने कहा, आज कुल्टी के इस पावन धरती पर एसी एसटी के लोगों की सँख्या भी अधिक है और उनका काफ़ी लंबे समय से विधायक जी के पास आवेदन रखा गया था। कुल्टी में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का स्टेच्यू एक सुंदर सा हो। श्री वर्मा ने कहा विधायक जी 365 दिन जनता के बीच रहते है, वे कुल्टी के विकास का संकल्प लिये हुए है। विधायक जी का कहना है कुल्टी में विकास के नाम से एसी एसटी समुदाय के लोगों को सिर्फ़ अस्वाशन ही दिया जाता था, परतुं अब विधायक जी लड़ कर हो प्रेम से हो जनता को बुनियादी सुविधा मिले, लोगों की आस्था अपने धर्मों के प्रति बना रहे इन सभी को ध्यान में रखते है। आज के इस इस्को टीम से आये जगह निरीक्षण टीम में मुख्य रूप से उपस्थित थे कुल्टी मंडल 3 के अध्यक्ष अमर प्रसाद, 4 के सत्यजीत दास, आसनसोल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इबरार अहमद, उपाध्यक्ष काजल दास, कवि सिंह, हेमंत माझी, विक्रम बावरी, राम बावरी, दिलीप गुप्ता, दिवाकर कुशवाहा, महुवा राय, सोनू चौरसिया, संजीत यादव के काफ़ी सँख्या में युवा के साथ साथ स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस्को सेल की ओर से बिनोद कुमार सीजीएम टीएस सह सीएसआर ने कहा डॉ अजय पोद्दार जी कुल्टी के विधायक ने एक पत्र के माध्यम से आवेदन किया था। डॉ भीमराव अंबेडकर जी का एक भब्य प्रतिमा स्टेच्यू नियामतपुर इस्को रोड पर लगाना है। इस सन्दर्भ में हम यहाँ पहुँचे और जगह का चयन उपस्थित प्रतिनिधियो के साथ किया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
