• Tue. Mar 3rd, 2026

प० बंगाल कुल्टी बराकर,गोपेश्वर महादेव राधेनाम संघ मंदिर से मगंलवार के दूसरे दिन मां गोरी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 23, 2024

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कुल्टी रानीतालाब जीटी रोड कामर्शियल लेन के कुमारपाड़ा गोपेश्वर महादेव राधेनाम संघ मंदिर से मगंलवार के दूसरे दिन मां गोरी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। आये हुए सभी भक्तगणों का चंदन और केशर से तिलक किया गया। कार्यक्रम वेदी पूजन से आंरभ हुआ। जहां चार वेदों की पूजा की गई और उन्का अह्वान किया गया।
कुमारपाड़ा गोपेश्वर महादेव राधेनाम संघ मंदिर के सीभी प्रतीक ने बताया कि मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठा में सभी अनुष्ठान पंडित महेंद्र पांडेय, बिट्टू उपाध्याय, किशोर पांडेय की देखरेख में किया जा रहां हैं। आज की पूजा में मुख्य जजमान रघु मोदी और उन्की धर्मपत्नी मुन्नी देवी थी। मां गोरी की प्रतिमा जलाधिवास में रखा जाएगा। उसके बाद अन्न ग्रहण कराया जायेगा, पुष्पाधित कराने के बाद घृता तथा सरकरास के बाद माता को श्यानकक्ष में रखा जाएगा। शाम को हरी कीर्तन का आयोजन होगा जो देर रात तक चलेगा। जिसमे बहार से आइ भजन मडंलियों के साथ स्थानीय भजन मडंली का भी सहयोग रहेगा।
इस अवसर पर कुमारपाड़ा गोपेश्वर महादेव राधेनाम संघ मंदिर के सचिव महेंद्र महतो, अध्यक्ष रघु मोदी, सीभी प्रतीक, उपाध्यक्ष काजल आस, भोला कुमार, रोहन साव, राजेंद्र कुम्हार, नितेश मोदी, रीता देवी, निकिता मोदी प्रर्वती देवी, बेली महतो, प्रिंयका महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और महिलाए उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *