• Wed. Mar 18th, 2026

प० बंगाल कुल्टी केसीसी खेल मैदान में धीरनरजंन सरकार एंड संदीप दास मेमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट केपीएल कप 2024 के फाइनल खेला गया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2024

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी, सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी केसीसी खेल मैदान में शनिवार को धीरनरजंन सरकार एंड संदीप दास मेमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट केपीएल कप 2024 के फाइनल में कुल्टी सुपर किंग्स को कुल्टी वारियर्स ने 42 रन से पटकनी देकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। जहां मैन ऑफ द मैच ओबेस रिजा को मिला। जिसने 42 रन बनाकर 2 विकेट लिया हैं। वहीं मैन ऑफ द सीरीज अंकित साहनी को मिला। जिन्होंने छह मैच में 86 रन बनाकर 8 विकेट लिए।
इस संबंध में आयोजक सचिव मानस मित्रा तथा अध्यक्ष अरुप मजुमदार ने बताया हैं कइ दिनों से चल रहे किक्रेट टूर्नामेंट 20 ओभर का खेल हुआ। शहर की पांच टीम कुल्टी सुपर किंग्स, कुल्टी वारियर्स, कुल्टी जीनियस, कुल्टी रेसिंग स्टार, कुल्टी नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट मैच खेला गया। जहां कइ उतार चढ़ाव देखा गया। लेकिन अंतिम मैच में कुल्टी सुपर किंग्स को 42 रन से हराकर कुल्टी वारियर्स ने शील्ड पर कब्जा कर लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व किक्रेटर खिलाड़ी कमलेंदु मिश्रा ने कहा कि किक्रेट में सबसे अहम फील्डिंग होती हैं। हमारे जमाने में सुनिल गावस्कर और कपिल देव को खेलते हुए देखा हैं। कुल्टी में जितना अच्छा किक्रेट का मैदान हैं पूरे आसनसोल महकमा में ऐसा मैदान नहीं हैं और किक्रेट के लायक यहां पूरा माहौल हैं। जिसका लाभ उठाना चाहिए। बच्चो को दिन में सपना देखना चाहिए। जिसे साकार किया जा सके। कमलेंदु मिश्रा ने 10 हजार रुपए के आर्थिक सहयोग की भी घोषणा की। विजेता टीम को कुल्टी नागरिक कमिटी के अध्यक्ष गुरुमित सिंह ने सौपा।
इस अवसर पर वारियर्स के कप्तान एमडी हसन, सुपर किंग्स के इमोन कर्मकार के अलावा कौच अचिंतो घोष, गोतम मित्रा, पुलकेश गताइ, मनोज दे, मलय कर्मकार, गोतम राय, समेत कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कृष्लेंदु दता भी उदघाटन मैच में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *