• Wed. Feb 18th, 2026

प० बंगाल कुल्टी कारखाना के बारह नंबर एलसी गेट के पास सोमवार की सुबह लगभग 25 वर्ष युवक का शव और एक गंभीर रूप घायल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2024

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

 

कुल्टी, सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी कारखाना के बारह नंबर एलसी गेट के पास सोमवार की सुबह लगभग 25 वर्ष युवक का शव और एक गंभीर रूप घायल युवक के मिलने पर इलाज के लिए कुल्टी थाना पुलिस ने आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। घटना की खबर पो फटते ही मिलने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर कारखाना गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सुबह पाली में सेल ग्रोथ वर्क्स तथा सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज में काम करने के लिए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारी अंदर नहीं जा सके और भीतर वाले कर्मचारी बहार नहीं आ सके। जिससे दोनों ही इंडस्ट्रीज में काम पूरी तरह से ठप हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जे हुसैन और सीआईएसएफ के जवानों को भारी पुलिस बल के साथ तैनात कर दिया गया हैं। वहीं मैन गेट के पास एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ टीएमसी के बैठ जाने पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।

घटना संबंध के बारे कुल्टी के वार्ड नंबर 62 के बाबू पाड़ा के रहने वाले मृतक विक्की रविदास के पिता शंकर रविदास तथा बहन राखी रविदास ने संयुक्त रुप से बताया हैं कि रविवार की रात साढ़े आठ बजे मृतक विक्की रविदास बराकर शहर के बलतोड़िया में गणेश मेला घुमने गया था। आज सुबह पहले खबर मिली की एलसी गेट के पास विक्की का शव पड़ा है और गंभीर रूप से घायल कुल्टी हसनपुरा का रहने वाला युवक लाडन खान को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया हैं। परिजन ने आरोप लगाते हुए कहां कि पुलिस ने परिजनों को बिना बताए पोस्ट मार्डम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। जब कि मृतक आज अपने भाई के पास चेन्नई स्थित होटल में काम पर जाने वाला था और सुबह पहले मौत की खबर आई।

वहीं मृतक के पिता और बहन ने रात पाली में काम करने वाले सीआईएसएफ जवानों पर हत्या का आरोप और कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं। आरोप लगाते हुए कहां कि विक्की निर्दोष हैं। जवानों ने जानबूझकर युवक को मारा हैं पचास लाख का मुवायजा और नौकरी की मांग की गई हैं।

खबर मिलते ही भाजपा के कुल्टी विधायक डाक्टर अजय पोद्दार, 17 नंबर वार्ड के पार्षद ललन मेहरा तथा टींकू वर्मा,भीम हाड़ी, राजू यादव दल बल के साथ गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। विधायक ने कहां कि मृतक के परिजन को मुआवजा और आश्रित को नौकरी की मांग की गई। दोपहर तक धरना-प्रदर्शन जारी था।

आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजित घटक और एमआइसी इंद्राणी मिश्रा ने कारखाना गेट के सीआईएसएफ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान सीआईएसएफ के साथ बकझक होने पर इंद्राणी मिश्रा के साथ धक्का धक्की हुइ । डिप्टी मेयर अभिजित घटक भी धरना-प्रदर्शन में बैठ गए उन्होंने कहां कि राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्य में सीआईएसएफ अत्याचार कर रहे हैं। बंगाल में भी सीआईएसएफ अत्याचार कर रही हैं। मृतक के परिजन को उचित मुवायजा और और नोकरी दी जाए और सीआईएसएफ पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इंद्राणी मिश्रा ने कहां कि सीआईएसएफ ने कुल्टी के युवक की हत्या की हैं और एक युवक जिला अस्पताल में जीवन और मृत्यु से जूझ रहा हैं। सीआईएसएफ गृह मंत्री अमित शाह के अधिन हैं। मृतक के परिजन को मुवायजा और और आश्रित को नौकरी दी जाए। सीआईएसएफ पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया जाय। जहां बोरोचैयरमेन चैतन्य मांझी, टी॓एमसी के बाबू दत्ता,अमित यादव , अरमान खान, पार्षद बबलू समेत कई लोग थे।

जब कि सेल ग्रोथ वर्क्स कुलटी के गेस्टहाउस में सीजीएम सुभाशीष सेन गुप्ता, मौजूदा समय में आइएसपी बर्नपुर तथा कुल्टी कारखाना के पूर्व अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीआईएसएफ के डीआइसी , भाजपा पार्षद ललन मेहरा, भीम हाड़ी तथा पीड़ित परिवार से मृतक के पिता शंकर रविदास, बहन भाई के साथ दोपहर दो बजे से बैठक चल रही हैं। जिसमे कोई फैसला नहीं हुआ। ललन मेहरा ने बताया कि प्रबंधन ने कहां कि पहले मामले की जांच होगी । उसके बाद ही मुवायजा और नौकरी देने की बात होगी। लिखित में कुछ नहीं दिया जा रहा था। सिर्फ आश्वासन। जिस कारण बात नहीं बनी। बैठक का दौर जारी हैं।

दूसरी ओर कुल्टी कारखाना में घटी घटना को लेकर थाना के प्रभारी कृष्णलेंदु दत्ता ने कहां कि सीआईएसएफ के विरुद्ध अभी तक कोई शिकायत नहीं आई हैं। लेकिन पूरे मामले की जांच होगी। वहीं एसीपी वेस्ट जे हुसैन ने भी कहां पूरे मामले की जांच होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *