• Wed. Mar 4th, 2026

प० बंगाल कुल्टी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा कालेज मोड़ के पास रक्तदान शिविर का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 7, 2024

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति कुल्टी शाखा द्वारा गुरुवार की देर शाम कालेज मोड़ के पास रक्तदान शिविर का आयोजन। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज के सीजीएम सुशांत भट्टाचार्य, जीएम उत्पादन उज्जवल मुखोपाध्याय तथा सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी कारखाना के जीएम एस महावत उपस्थित थे। जहां 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया और रक्त दाताओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित किया गया।

इस दौरान आये हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति कुल्टी शाखा की

अध्यक्ष साक्षी पोद्दार ने कहां कि किमती समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहां कुल्टी शाखा की महिला समिति लगातार समाजिक कार्य में अग्रणी रहती हैं। पड़ रही भीषण गमीॅ के कारण शाम को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिससे किसी को कोई परेशीनी नहीं हो।

सीजीएम सुशांत भट्टाचार्य ने कहां की मारवाड़ी समाज की महिलाए प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं। चाहे वह शिक्षा, व्यापार या फिर समाजिक कार्य हो। जिसके लिए यह समाज धन्यवाद का पात्र हैं।

इस अवसर सचिव रीना अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष राखी गड्यान,सहसचिव विजेता सुद्रानिया, रीता शर्मा, सरिता अग्रवाल, रेनू पोद्दार, शशि पोद्दार, अनीता दारूका, आशा केजरीवाल, बबीता खेतान, सोनी सुद्धनिया, अर्चना अग्रवाल, अनु केजरीवाल समेत समिति की सभी सदस्या उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *