
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, बराकर नदी तट पर स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय हाइसेकेंडरी स्कूल में बुधवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत 95 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।

इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहां कि राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी राज्य में कई कल्याणकारी योजना चला रहीं हैं। जिसका लाभ आज बच्चों को मिला। इस स्कूल मे कुल्टी, नियामतपुर और शहर के दूर दराज इलाकों से आने वाले बच्चों को अब सुविधा होगी। यह योजना शहर के सभी सरकारी स्कूल में चल रहीं हैं। केंद्र सरकार के बाधा देने के बावजूद सभी सुविधाएँ राज्य सरकार दे रही ।
इस अवसर पर स्कूल की सचिव एंव टीचर इंचार्ज दीपिका राय, पीआइ चंदन झा, शिक्षक एसके सुधांसु, अर्चना गुप्ता राजेन्द्र भगत, संदीप मुखर्जी, अभिजित भगत आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
