• Thu. Mar 5th, 2026

प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में प्रभारी उमेश कुमार यादव के द्वारा धांधली को लेकर शाहपुर के लोगों ने जिलाधिकारी संघ एमडीएम के अधिकारी को दिया आवेदन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 24, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में प्रभारी उमेश कुमार यादव के द्वारा धांधली को लेकर शाहपुर के लोगों ने जिलाधिकारी संघ एमडीएम के अधिकारी को आवेदन देकर जानकारी दिया है। इन लोगों ने कहा है कि हम लोग ग्राम शाहपुर पोस्ट पंचाम थाना किऊल जिला लखीसराय के निवासी हूं। शाहपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी उमेश कुमार के द्वारा मध्याह्न भोजन सुचारू रूप से नहीं चलाता है, मध्यान भोजन में मीनू के अनुसार बच्चों को खाना नहीं दिया जाता, सरकार द्वारा दिया गया चावल गलत तरीके से बेच दिया जाता है तथा स्कूल का चापाकल का पाइप 9 पीस शिक्षक अपने घर लेकर चले गए हैं। इसके अलावा स्कूल का गैस सिलेंडर भी यह अपने घर उठाकर ले गए और साथ ही बिना मीनू स्कूल का मध्यान्ह भोजन रसोईया के द्वारा बनवाया जाता है। इन लोगों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय शाहपुर का संपत्ति का वह अपना घर का संपत्ति समझ प्रत्येक वर्ष डेवलपमेंट की राशि को भी गलत तरीके से उपयोग कर सारे राशि का गबन कर लेता है। इन लोगों ने आवेदन में विवरण देते हुए बताया कि स्कूल का चावल चुराकर बेच लेना जिसका सबूत गवाह चावल ले जाने वाले व्यक्ति तथा एक रसोईया है। वहीं स्कूल का गैस सिलेंडर अपने घर में ले जाकर उपयोग करना स्कूल का पुराना चापाकल का पाइप चुराकर घर ले जाना और ग्रामीणों के द्वारा वापस नहीं लाना, स्कूल में सारे बच्चे को सप्ताह तक दो ही प्रकार का भोजन खिलाना जैसे खिचड़ी चोखा, दाल भात चोखा वह भी सही रूप से नहीं होता है। एक किलोग्राम आलू में 55 बच्चो को चोखा खिलाना जिसका सबूत कापी संलग है। स्कूल के प्रधानाध्यपक का कहना है कि एक बच्चा के उपर सरकार मात्र पांच रुपया खर्च देता है तो हम अंडा और हरी सब्जी कहां से खिलाते। प्रधानाध्यपक को समझाने पर ये ग्रामीणों को कहते है कि तुम सबको जहां जाना है जो करना है कर लो मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे सब जगह मेरा आदमी है देख लेंगे। गार्जियन द्वारा शिक्षक से कहने पर शिक्षक द्वारा उल्टे बच्चे को दूसरे स्कूल में पढ़ाने तथा बच्चे का नामांकन रद्द करने की धमकी दी जाती है।इनलोगो ने प्रधानाध्यपक पर कानूनी कारवाई करने की बात की है। इन आवेदन में रविकांत कुमार, पप्पू यादव,धीरज कुमार,रोहित कुमार, सचिव किरण देवी,अध्यक्ष संजना देवी वार्ड सदस्य 12 खुटुकपार, उर्मिला देवी,आशा देवी,रानी देवी,रेखा देवी,सुलेखा देवी,मकेश्वर मंडल आदि लोगो ने हस्ताक्षर कर सरकार के अधिकारी से जांच की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *