• Wed. Mar 4th, 2026

प्रवासी मजदूर की मुंबई में हुई संदेहास्पद परिस्थिति में मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 16, 2022

 

बरकट्ठा।बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेड़ोकला निवासी प्रवासी मजदूर कि मुंबई में संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। प्रवासी मजदूर सुरेन्द्र साव 20 वर्ष पिता धर्म साव लगभग डेढ़ महिने पहले अपने घर से मजदुरी करने मुंबई गया था। जहां उनकी संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने सुरेन्द्र साव की हत्या कर देने की आशंका जाहिर किया है। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव मृतक के घर जाकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए।परिजन के मुताबिक शव को पैतृक गांव बेड़ोकला लाने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो, घनश्याम साव, रामप्रवेश साव, सुरेन्द्र राम, तुलसी यादव,विनोद यादव, राजकुमार नायक, नारायण बैठा, फूलचंद पंडित समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *