
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सांसद खीरू महतो द्वारा झारखंड के 24 जिला में भ्रमण के दौरान रांची से धनबाद आने के क्रम में पुटकी स्थित प्रभु चौक में जदयू के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में खीरु महतो का भव्य स्वागत किया गया । स्वागत समारोह में जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । स्वागत समारोह में पुटकी प्रभु चौक में सर्वप्रथम प्रभु महतो चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिए तत्पश्चात जदयू के सभी कार्यकर्ताओं माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने बताया कि झारखंड के 24 जिलों का भ्रमण एकमात्र उद्देश्य झारखंड में जदयू को मजबूत करना । और हमें लग रहा है झारखंड की जनता जदयू को आने वाले समय में सम्मान देगी एवं 2024 के चुनाव में झारखंड में जदयू की सरकार बनाएगी । इसी क्रम में पुटकी स्थित जीवन मेडिकल के डॉक्टर भक्ति सिंह से मिले जहां श्री सिंह द्वारा खीरु महतों का स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान जदयू के जिला महासचिव भगवानदास शर्मा, कामेश्वर यादव ,धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, जदयू प्रदेश महिला आशा शर्मा , अनिता देवी, बबीता देवी, रुकमणी देवी, बिन्दु देवी, बोकारो जदयू जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
