• Thu. Feb 26th, 2026

प्रबंधन साजिश के तहत कर रही है बीसीसीएल खदानों को बंद,ए एम पाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 26, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। प्रबंधन एक साजिश के तहत बेरा जीरो सिम खदान को बंद कर रही है हम लोग नहीं होने देंगे। उक्त बातें बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केन्द्रीय संयुक्त सचिव ए एम पाल ने बेरा/दो बारी परियोजना कार्यालय के पास अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान कही। प्रबंधन को 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें पिट वाटर के पानी की व्यवस्था, पीने का पानी का व्यवस्था जर्जर नाली की व्यवस्था, जब तक पानी की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक 0 सिम खदान को बंद नहीं किया जाए प्रबंधन साजिश के तहत खदान के कुछ दूरी पर ओबी पत्थर गिरा रहा है इस तरह इस खदान का अस्तित्व समाप्त करने की योजना है इसकी भी जांच हो इसके अलावा श्रमिकों का प्रमोशन नहीं हो रहा है। भूपकी तलाव का सर सफाई हो ,बेरा आमताल जाने वाली सड़क मार्ग की मरम्मत किया जाए तमाम सवालों को लेकर जो मांग पत्र प्रबंधन को दिया गया है यदि सकारात्मक पाल नहीं होगी तो आने वाले दिनों में और जोरदार आंदोलन होगा जिसकी जवाब देही प्रबंधन के होगी। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर तुलसी रवानी, प्रभास पाल , आशीत चटर्जी, पतित पावन माजी, नरेश रजक, आनंद महतो आनंद कोरा, रसिक माझी, लक्ष्मी केवट आदि लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *