• Thu. Jan 8th, 2026

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में विधायक ममता देवी से जेल में मिला कांग्रेस का विशेष प्रतिनिधि मंडल न्यायालय पर कांग्रेस पार्टी का भरोसा, ममता को मिलेगा न्याय : जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव

ByAdmin Office

Dec 12, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के नेतृत्व में कांग्रेस का एक विशेष प्रतिनिधि मंडल जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद विधायक ममता देवी से मुलाकात की। बताते चलें कि रामगढ़ विधानसभा से निर्वाचित कांग्रेस विधायक ममता देवी को गोला गोली कांड मामले में दोषी करार दिया गया है। सजा पर फैसला आगामी 12 दिसंबर को टल गया है तथा 13 को फैसला होना है। घटना 29 अगस्त 2016 को रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र स्थित आईपीएल कंपनी को बंद कराने को लेकर ममता देवी के नेतृत्व में नागरिक चेतना मंच के बैनर तले आंदोलन हुआ था। आंदोलन में करीब 200 की संख्या में शामिल हुए। ग्रामीण अचानक उग्र हो गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो झड़प हो गई। इसी दौरान फायरिंग में दो ग्रामीण पुलिस की गोली का शिकार बने। विधायक ममता देवी से भेंट करने वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव, उपाध्यक्ष डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी, जिला युवा अध्यक्ष प्रकाश यादव, हजारीबाग नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, जिला सचिव दीपक गुप्ता समेत अन्य कई कांग्रेसी शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *