• Mon. Sep 22nd, 2025

प्रथम चरण में 1000 सदस्य बनाएगा फोर्स संगठन- कमलेश महतो*

ByAdmin Office

Aug 31, 2022

*प्रथम चरण में 1000 सदस्य बनाएगा फोर्स संगठन- कमलेश महतो*

फुसरो। फोर्स संगठन की बैठक फुसरो नगर अन्तर्गत सुभाष नगर में कम्युनिटी हॉल में हुई जिसकी अध्यक्षता फोर्स के अध्यक्ष कमलेश महतो ने की तथा संचालन सिकंदर राम ने की। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में फोर्स के अध्यक्ष भाजपा नेता कमलेश महतो ने कहा कि फोर्स संगठन में प्रथम चरण में फुसरो नगर में 1000 सदस्य बनाएगा। फोर्स संगठन फुसरो नगर के सभी वार्डो में लोगो को जागरूक कर आने वाले दिनों में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगा।

संगठन के सदस्यों ने दुमका की पीड़िता अंकिता कुमारी के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कमलेश महतो ने कहा कि जिस तरह से आज अंकिता की हत्या की गई है वैसे व्यक्ति का समाजिक बहिस्कार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर जल्द से जल्द सजा दिया जाए तभी अंकिता की आत्मा को शांति मिलेगी।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन के उपाध्यक्ष अभिनेता राजू नायक, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सिकंदर राम, उप सचिव भोला विश्वकर्मा, राजीव महतो, रमेश हाड़ी, उत्तम घाँसी, दीपक गिरि, अजय गिरि, टिंकू रविदास, सुखदेव रविदास,संजय करमाली, निर्मल महतो, चितरंजन कुमार, भीम बाउरी, लालमोहन महतो आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *