• Thu. Mar 12th, 2026

प्रखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

बलियापुर : प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट जो हवाई पट्टी मैदान में चल रहा था आज उसका समापन हो गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सिंदूरपुर पंचायत विजेता और छाताटांड़ पंचायत उप विजेता हुए तथा बालिका वर्ग में आमटाल पंचायत विजेता और दोलाबड़ पंचायत उप विजेता घोषित किए गए। सभी विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि उप प्रमुख आशा देवी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उप प्रमुख आशा देवी ने सभी को बधाई दी एवं कहा कि खेल से मानव का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा खेल को भी कैरियर के रूप में अपना सकते है। आज झारखण्ड के महेंद्र सिंह धौनी, अष्टम उरांव, सलीमा टेटे, दीपिका कुमारी, सुजीत मुंडा किसी परिचय का मोहताज नहीं है और इन्होंने झारखंड के साथ देश का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में प्रखंड के 19 पंचायतों के फुटबॉल टीमों ने भाग लिया था। मौके पर प्रखंड नजीर मोहम्मद खलील अंसारी, स्वपन कुमार महतो, संतोष महतो, तस्लीम अंसारी, जुल्फिकार, निर्णायक में अभिजीत पात्रा, विनोद राउत, रखाल रवानी, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *