• Wed. Mar 25th, 2026

प्रखंड स्तरीय ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल चौथा बैच का प्रशिक्षण शुभारंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 23, 2024

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव । बड़कागांव सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल चौथा बैच का पहला दिन प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड सभागार भवन में किया गया। इसके पूर्व तीन बैच का प्रशिक्षण संपन्न किया जा चुका है। सभी बैच का प्रशिक्षण प्रखंड समन्वय आशीष कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम में वैसे योजनाओं का चयन करना है जो सामूहिक एवं सार्वजनिक हो। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाओं का संचालन व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। वैसे योजनाओं को छोड़कर जो सार्वजनिक रूप से काम हो वैसी योजना का चयन बहुत कम होती है। इसी उद्देश्य से पंचायत के कार्य योजना में सार्वजनिक योजनाओं को लाने के लिए यह ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उप प्रमुख वचनदेव कुमार ने कहा कि सहजकर्ता दल के लिए यह बड़ा ही नेक कार्य है। क्योंकि आजकल लोग सिर्फ व्यक्तिगत योजना ही कार्य योजना में हावी हो रही है। चौथे बैच में प्रखंड के महुगाईकला, गोंदलपुरा, बादम, चंदौल हरली एवं गरसुला पंचायत के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षक मिथिलेश राणा है। पंचायत सहजकर्ता दल में पंचायत सचिव, एक स्वयंसेवक, दो वार्ड सदस्य, एक वीपी-आरपी, एक सेविका, एक जलसहिया तथा एक सीएससो कुल 8 सदस्य को शामिल किया गया है। पहले बैच में प्रखंड के पांच एवं द्वितीय बैच में 6-6 पंचायत का प्रशिक्षण दिया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षण में उपमुखिया सुबोध कुमार, रवि कुमार, संगीता कुमारी, सेविका आशा ज्योति, संजू कुमारी, सुधा कुमारी, गीता देवी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार, शर्मिला देवी, ललिता देवी, कुसुम देवी, सुलेखा कुमारी, कांति लुगुन, सलाखो देवी, राजकुमारी देवी, प्रदीप कुमार, बबिता कुशवाहा, रत्नावती देवी, नमिता कुमारी, प्रवीण कुमार सहित अनिल लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *