• Mon. Feb 16th, 2026

प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार, बीडीओ के कार्यशैली पर उठाए सवाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2023

 

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित को गई। पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं करने व बीडीओ से बारह सूत्री मांग को पूरा नहीं करने और प्रखंड के पदाधिकारी बीस सूत्री बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर गंभीरता नहीं दिखाने पर सर्वसम्मति से बैठक का बहिष्कार किया गया।
इस संबंध में बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पिछले सात से आठ बीस सूत्री बैठक में सर्वसम्मती से लिए गए प्रस्ताव का आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है और नाही किसी शिकायत का बीडीओ ने निष्पादन किया है। कहा कि आज की समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रस्ताव का, चाहे राशन की बात हो चाहे शिक्षा की बात हो, एक भी विभाग के अधिकारी सही जवाब नहीं दिए। बताया कि सभी अधिकारी बैठक में पिकनिक मनाने आते हैं, ब्लॉक में पूरी तरह से भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिसके कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है। सरकार की एक से एक जन कल्याणकारी योजना चल रही है, लेकिन प्रखंड में सारी योजना स्थल पर न होकर कागजों में सिमटकर रह गई है। जिसके कारण आज की बीस सूत्री समीक्षा बैठक की सर्वसम्मति से बहिष्कार किया गया है। बीडीओ के कार्यशैली का जिला उपायुक्त से बीस सूत्री की टीम शिकायत करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की छवि को खराब करने वाले अधिकारियों को बीस सूत्री की टीम कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसकी शिकायत डीसी और मुख्यमंत्री से की जायेगी।
मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रमोहन कुमार, बीईईओ तितुलाल मंडल, ने एमओ प्रदीप राम, बीपीओ भिखदेव पासवान, बीपीआरपी संजय कुमार, मरगूब आलम, रणधीर चौधरी, सोनू कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह समेत कई उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *