• Wed. Mar 11th, 2026

प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

दारू//प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता ने बुधवार को झुमरा एवं रामदेव खरीका में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों के बीच 30 कंबल का वितरण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस माह मे ठंड काफ़ी बढ़ी है इसे देखते हुए मैने झुमरा और खरिका मे लगभग तीस कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरण की हूं और अगले दिन दो गांव कवालु और गोपलो मे कंबल वितरण करूंगी। जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है इसलिए मैं हमेशा हर संभव मदद के लिए तत्पर रहूंगी। कंबल वितरण जानकी देवी, बालेश्वरी देवी, रेखा देवी, आशा देवी, सीता देवी, दुलारी देवी, बेदिया देवी, सुमा देवी, धनवा देवी, टिंकू महतो, रामधनी महतो, बबीता देवी और अन्य लोगो के बीच किया गया। मौके पर रामदेव खरिका पंचायत के वार्ड सदस्य प्रकाश राम , ललिता देवी एवं कई ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *