• Tue. Mar 24th, 2026

प्रखंड आयुष मेला सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 100 मरीजों की हुई जांच 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 9, 2024

 

 

नियमित योग को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है : डॉ प्रकाश ज्ञानी

 

संवाददाता : बरही

 

आयुष जिला कार्यालय हजारीबाग एवं अनुमंडलीय अस्पताल बरही के निर्देशन में पंचमाधव में आयुष मेला सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मेला सह स्वास्थ्य जांच शिविर में सहायक सीएचओ डॉ प्रियंका भारती ने 100 मरीजों की स्वास्थ्य जांच व इलाज किया गया। इसमें वात रोग, नस रोग, सहित सामान्य सभी तरह की रोगों की जांच होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा किया गया। साथ ही दवा का वितरण भी निःशुल्क किया गया। मौके पर योगाचार्य अनिल कुमार मिश्रा एवं निशा सिन्हा के द्वारा योग का अभ्यास कराते हुए उनसे मिलने वाला लाभ की जानकारी दी। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से भी इलाज एवं परामर्श दिया गया। इस स्वास्थ्य मेला सह चिकित्सा जांच शिविर में डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी भी पहुंचे और शिविर का जायजा लिया। डॉ ज्ञानी ने कहा की होम्योपैथिक एवं आयुर्वेद के माध्यम से कई असाध्य एवं जटिल रोगों का इलाज संभव है। नियमित योग को अपनाकर खुद को फीट रख सकते हैं। मौके पर काफी मरीज मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *