• Wed. Mar 4th, 2026

पैसे के चक्कर मे दाखिल-खारिज वाद को बिना कारण राजस्व कर्मचारी व सीओ कर रहे रिजेक्ट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

अलीगंज।इस्लामनगर अलीगंज अंचल कार्यालय में इन दिनो राजस्व अधिकारी से लेकर राजस्व कर्मियो की मनमानी चरम पर है।और अंचल से लेकर राजस्व कचहरी तक बिचौलिया का सम्राज्य कायम है।राजस्व कचहरी मे राजस्व कर्मचारी के जगह बिचौलिए के द्वारा ही सारे कार्यो का निष्पादन किया जाता है। जिसके कारण मोटी रकम वसूलने के चक्कर में दाखिल-खारिज आवेदको के आवेदन को लंबे दिनो तक पेनडिग रखकर मनमाफिक सुविधा शुल्क नही मिलने पर उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है। साथ ही साथ अन रिस्पॉन्सवल के हाथो मे राजस्व कचहरी के चाभी के साथ पंजी टू जैसे महत्वपूर्ण कागजात उसके अंदर दे दिया गया है। जिससे कई रैयत का जमाबंदी फाड़कर तथा उसमे छेडछाड कर दिया गया है। गंगटी गांव के बबुआ सिंह ने बताया कि बताया कि मेरे पिताजी के जमाबंदी को काटकर भाई के नाम कर दिया गया है, जबकि इस बात की जानकारी उन्हे तब पता चला जब भाई के साथ कचहरी लगान रसीद कटाने गये, इस बाबत उन्होने ने कई बार शिकायत सीओ से किया लेकिन आज तक सुनवाई नही की गई और तीन वर्षो से अंचल व कचहरी का चक्कर काट रहे है।वही कोदवरिया गांव के ललिता देवी, हिलसा के साविञी देवी, सुरेन्द्र साव, सुमिञा देवी, सुबोध सिंह, संजू देवी सहित दर्जनो रैयतो ने बताया कि दो वर्षो से दाखिल-खारिज के लिए कचहरी व अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहा हू, जब कचहरी जाते है तो कहा जाता है कि सीओ से मिलने और अंचल कार्यालय मे सीओ साहब कहते है राजस्व कर्मचारी से से मिलो ऐसे मे वर्षो से दाखिल-खारिज के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहा हू, बिचौलिए पैसे लेकर आसानी से काम करवा दे रहा है। ऐसे यह एक मामला नही है इस्लामनगर अलीगंज अंचल के तेरह पंचायतो के किसान रैयत परेशान होकर वर्षो से परेशान है। थक-हार कर आवेदको ने जिलाधिकारी जमुई व राजस्व मंञी आलोक मेहता व मुख्य सचिव वरजेश मलहोञा को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाया है। बता दे कि अलीगंज अंचल कार्यालय मे अंचल व राजस्व कार्यालय मे बिचौलिए के हाथो राजस्व कागजात है,जिससे मोटेशन सहित अन्य कार्यो मे जमकर हेराफेरी किये जाने की शिकायत लगातार किया जा रहा है।लेकिन सीओ व राजस्व कर्मचारी को तनिक भी वरीय अधिकारियो का डर व भय नही है खुलेआम बिचौलिए राजस्व कचहरी मे महत्वपूर्ण कागजात लाल वही खोलकर टेबल पर काम करते नजर आते है। कूछ दिनो पहले अलीगंज राजस्व कचहरी का ताला खोलकर बिचौलिए रात मे पंजी टू से काम करते अखबारो व शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल हूई थी।लेकिन फिर अलीगंज अंचल व राजस्व कचहरी मे बिचौलिए के हाथो ही सारे काम कराए जा रहे है। युवा नेता महेश सिंह राणा, धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी, अशोक यादव ने डीएम जमूई को इस्लामनगर अलीगंज अंचल कार्यालय मे मोटेशन की लम्बी फेहरिस्त सहित बिचौलिए से निजात दिलाने की मांग किया है। बता दे सैकड़ो मोटेशन वाद वर्षो से बिना कारण पेंडिंग होकर अपने उदारक की बाट जोह रहा है। एक कहावत है कि अधिकारी सुस्त, बिचौलिए मस्त और रैयत पस्त होकर सरकारी कार्यालय का चक्कर काट रहे है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *