• Tue. Mar 24th, 2026

पैर के ऑपरेशन के लिए संस्था के सक्रिय सदस्य ने किया रक्तदान l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

 

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को सूचित किया गया कि गोविंदपुर के माँ तारा नर्सिंग होम में बाइस वर्षीय मरीज रोहित भूईयां ईलाजरत हैं जिसका पैर का ऑपरेशन करना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं परंतु मरीज के शरीर में रक्त की कमी होने के कारण डॉक्टर ने पहले एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त प्रबंध करने की बात कही हैं l

सूचना पाते ही संस्था के सक्रिय सदस्य युवा रक्तदाता निरसा निवासी नीरज कुमार ने बिना समय गंवाए जिले के सरकारी ब्लड बैंक एसएनएमएमसीच (पीएमसीएच) पहुंचकर मरीज के लिए अपना एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त दान किया इसके बाद ही मरीज का पैर का ऑपरेशन संभव हो सका, इस कार्य में संस्था के सक्रिय सदस्य मीडिया प्रभारी सुजीत मोदी का अहम योगदान रहा l

संस्था लगातार निःस्वार्थ भाव से रोज़ाना कई ज़रूरतमंद लोगों को जीवनदान देने का कार्य कर रही हैं जिसके लिए संस्था के तमाम पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण अपनी-अपनी सेवाएं दे रहे हैं l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *