• Thu. Mar 5th, 2026

*पेट्रोल पंप मालिकों ने बकाया राशि के लिए लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 4, 2022

*पेट्रोल पंप मालिकों ने बकाया राशि के लिए लगाई मुख्यमंत्री से गुहार*

धनबाद झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पेट्रोल पंपों में सरकारी विभागों की बकाया राशि को लेकर 3 अगस्त बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा है.प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह और महागामा की विधायक दीपिका पांडे भी शामिल थी.

जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि सरकारी विभागों में पेट्रोल पंपों की बकाया राशि को लेकर आज 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में सरकारी विभागों में पेट्रोल पंपों की बकाया राशि के भुगतान की मांग की गई है. उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों द्वारा पेट्रोल पंप का बकाया राशि अधिक हो जाने के कारण उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है. एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि यथाशीघ्र बकाया राशि का भुगतान किया जाए, ताकि पेट्रोल पंप मालिक व्यवसाय सुचारू रूप से चला सकें.

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से कहा है कि डीजल पर वैट दर अन्य पड़ोसी राज्यों से अधिक होने के कारण झारखंड में बिक्री पर असर पड़ा है. इससे राज्य सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है. डीजल पर वैट दर 22 % से घटाकर 17 % करने का आग्रह किया गया. कहा गया कि वैट दर कम होने से डीजल की बिक्री में बढ़ोतरी होगी और सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *