• Fri. Mar 13th, 2026

पेंशनधारकों को मिलेगा बेहतर सुविधा, अन्य योजनाओं से जोड़ने की हुई बात।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 16, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा-: पेंशनधारकों के बीच बेहतर सुविधा देने के साथ अन्य योजनाओं से जोड़ने को लेकर शुक्रवार को स्टेट बैंक आॅफ इंडिया शाखा झाझा में पेंशनरों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाखा प्रबंधक जीपी सिंह ने उपस्थित पेंशनरों को पेंशन लेने के दौरान बैंक में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिये उन्होनें बेहतर सेवा देने की पूर्ण भरोसा पेंशनधारकों को दिया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक को आगे बढ़ानें में पेंशनर का भी योगदान काफी होता है। ऐसे में पेंशनर के लिये भी बैंक हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहता है। बैंक में पेंशनरों को भरोसा दिया कि जो भी परेशानी हो उसे साझा करे ताकि उन परेशानियों को दूर किया जा सके। उन्होनें कहा कि बैंक के वरीय सहायक मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान वे कर सके। इसके अलावे पेंशनरों के बीच बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया। इसके अलावे सोमवार को पेंशनरों को भी सिखाया जायेगा कि अगर जिन पेंशनरों के पास कोई कागजात नही है तो वे बैंक मंे डिजीटल के माध्यम से कैसे लोन ले सकते है इसके बारे में जानकारी दी जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *