
बरही: करमा पंचायत सचिवालय में जरूरतमंदों के बीच बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, स्थानीय मुखिया देवंती देवी, समिति सदस्य बिनय चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जिप सदस्य राकेश रंजन, पूर्व जिपा सदस्य रामस्वरुप पासवान, सहित अन्य ने सामूहिक रूप से वितरण किया। इससे पूर्व करमा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने अतिथियो का स्वागत बुके देकर किया।

अतिथियो का स्वागत करते हुए देवंती देवी ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए 120 कंबल का वितरण किया गया। मुखिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ सभी ग्रामीण तक पहुँचे इसके लिए हम प्रयासरत रहते है। कंबल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा विभाग द्वारा सीमित मात्रा में कंबल उपलब्ध कराया गया है जिनको नही मिलेगा उनको मैं कंबल उपलब्ध कराऊँगा।

पूर्व मुखिया ने बीडीओ पर करमा पंचायत को अपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार करमा पंचायत का नाम हटा दिया गया था लेकिन पूर्व विधायक के अगुवाई में हमसब ने लड़कर अपना अधिकार लिया था। मंच संचालन प्रदीप चंद्रवंशी ने किया।
मौके पर वार्ड सदस्य नरेश तुरी, सुनीता देवी, निरंजन यादव, मालती देवी, सतेंद्र प्रसाद, बिनोद दास, कृष्णा ठाकुर, मुन्नी देवी, सीता देवी, मनोवार मियां, भाजपा नेता सियाराम सिंह, राम Bसिंह, रामचन्द्र सिंह, अर्जुन साव, बसंत दाँगी, चमन ठाकुर, ब्रज किशोर ठाकुर, सुभाष यादव, सुरेंद्र चंद्रवंशी, इस्राइल मियाँ, रामु तुरी, गौतम साव, शारदा देवी, जीरवा देवी, विजय साव उपस्थित है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
