• Thu. Mar 19th, 2026

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने श्री मगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 17, 2024

 

बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने चौपारण चतरा मोड़ देवी मंडप के पास स्थित श्री मगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

पूर्व विधायक ने श्री मगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर के उद्घाटन समारोह में कहा कि इस नए केंद्र से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच में सहायक होगा।

विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे लोगों को समय पर और सटीक चिकित्सा सेवा मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, स्थानीय मुखिया विनोद सिंह, आशीष सिंह, प्रभात साव, जीतेन्द्र सिंह, आदित्य चौरसिया, सतेंद्र सिंह, अशोक केशरी, दिलीप राणा, पवन सिंह,

राजेश कुमार, डॉक्टर संजीत सिंह, डॉक्टर सुधीर कुमार, डॉक्टर ए. आलम, असीम कुमार चटर्जी, रामचंद्र सिंह, कश्यप जी, तस्लीम रजा, जहाँगीर, अमलेश सिंह, दयानन्द सोनी, रामदेव साव, मल्लू

सिंह, विनोद सिंह, विकास यादव, मुखिया जानकी यादव, नव लेश यादव, कृष्णा साव, शिक्षक शिव कुमार यादव, रोहित जैन, रिशु वर्णवाल, कृष्णा यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *