

संवाददाता : बरही
बरही रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का जल्द ही ठहराव शुरू होने वाला है। इस संबंध में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बरही रेलवे स्टेशन में इंटरसिटी एक्सप्रेस का टहराव होगा। इसके लिए उन्होंने सांसद जयंत सिन्हा, पीएम नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के प्रयासों से हज़ारीबाग को वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली है। इस संबंध में वे निरंतर प्रयास कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था। साथ ही वे रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क में थे। उनके प्रयासों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। रांची-मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के बरही रेलवे स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति मिल गई है। इसका संचालन बरही से सुबह 8:59 बजे और शाम को 6:43 बजे किया जायेगा। बरही में इस ठहराव से यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। साथ ही इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि बरही रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव होने से यहां के यात्रियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा होगी। कहा कि काफी कम दर में लोग यातायात कर इसका लाभ उठा सकेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने हर्ष जताते हुए इसे बरही की जनता की जीत बताई है। कहा कि इंटरसिटी एक्स्प्रेस ठहराव को लेकर ओबीसी मोर्चा के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगो ने सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बरही की जनता को भी बधाई दी। मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, शमशेर आलम, युगल यादव, अशोक यादव, पप्पू केशरी, निर्मल केशरी, बिरेंद्र जी, सचिन कुमार, टिंकू आलम, टेकलाल यादव, केदार यादव, किशोर यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहें।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com