
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
बरही प्रखण्ड के भाजपा कार्यालय बूथ संख्या 314 में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। कार्यक्रम में सबसे पहले स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित हुए। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण के माध्यम से विश्व भर में भारत का परचम लहराया था। आज देशभर में पार्टी कार्यकर्ता उनको याद करते हुए सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा है। मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान केशरी, बरही पश्चिमी मुखिया सह भाजपा नेता शमसेर आलम, मनोज कुमार उपाध्याय उप मुखिया बरही पूर्वी, अमित केशरी बाबा मेडिकल, मनितोष यादव, अजय आनंद, ब्रह्मदेव यादवज़ संजय यादव राष्ट्रीय यादव सेना महासचिव, संजय रविदास, विजय कुमार राणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज साव, भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा बरही पश्चिमी नागेश्वर रजक, परमेश्वर यादव, शिवनंदन यादव, सहदेव यादव, घनश्याम यादव, महेंद्र यादव, विनोद यादव, भीम यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरही नगर मंत्री पिंटू यादव, अशोक यादव, युगल किशोर यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, राजकुमार केशरी, अभिषेक निषाद, सुरेंद्र निषाद, रोहित यादव, टिंकू अंसारी, बैद्यनाथ यादव, अमित यादव, धीरेन्द्र यादव, रोहित यादव, धीरेन्द्र यादव, अमित सिंह उर्फ़ छोटू, बीरेंद्र दास, उमेश कुमार यादव, सुधीर यादव, मिथलेश सिंह, वार्ड सदस्य ज्योतिष यादव, सचिन यादव, रोहित गिरी, शिवा निषाद, बबलू ठाकुर, बिपिन सिन्हा, मो नसीम अंसारी, मो अशरफ, मो अफसर, पंकज यादव, रंजीत यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
