
चौपारण
आगामी 29 जून को प्रखण्ड मुख्यालय चौपारण में आयोजित विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दिया गया। इस इसी कड़ी में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बसरिया व बेलाही पंचायत में जनसम्पर्क अभियान चलाकर सम्मेलन में सम्मिलित होने का आग्रह किया। बसरिया सूर्य मंदिर पहुँचे पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विकास की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुँचाया। कहा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि लाभार्थी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लाभुकों तक पहुँचे ताकि ज्यादा से ज्यादा लो शामिल हो सके। इस दौरान पूर्व विधायक ने बसरिया, बरवाडीह, हथिया आदि स्थानों पर जाकर महिला पुरुषों से मिलकर लाभार्थी सम्मेलन में आने को कहा। इस दौरान पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, पडरिया मुखिया पप्पू रजक, बसरिया के पूर्व मुखिया नरेश पासवान, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, पूर्व उपप्रमुख सीताराम साव, समिति सदस्य प्रतिनिधि युगल तुरी, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, कपिलदेव यादव, विजय साव, पिंटू सोनी, मुन्ना केशरी, मुकेश केशरी, प्रेम प्रजापति, चंदन दाँगी, अनिल केशरी, अभिषेक कुमार, आकाश सोनी, जयप्रकाश ठाकुर, अंकित सोनी, जीतू केशरी, मनोज कुमार, दीपू केशरी, नितेश गुप्ता, प्रह्लाद कुमार, राजू दाँगी, दामोदर केशरी, छोटू मालाकार।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
