
*अगले चुनाव में लालू -तेज़स्वी को मात्र 7-8 सीट हीं मिलेगी*
बिहार प्रतिनिधि

पटना :पूर्व विधायक अनंत सिंह ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में बड़ी बात कही है। अनंत सिंह ने कहा है कि जब तक नीतीश कुमार जिंदा हैं वो तब तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

इसी के साथ अनंत सिंह ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा है। अनंत सिंह ने कहा कि 2025 में लालू-तेजस्वी को 7-8 सीट ही मिलेगा। दरअसल बिहार के बाहुबली नेता कहे जाने वाले अनंत सिंह की आज एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी थी।
इस पेशी के बाद अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की है। अपने चिर-परिचित अंदाज में अनंत सिंह ने विरोधियों पर भी निशाना साधा। अनंत सिंह ने कहा कि लालू यादव घोटाले में जेल गए थे। जनता सब जानती है। अनंत सिंह ने कहा कि 2025 के चुनाव में राजद 7-8 सीट पर ही रहेगी। अनंत सिंह ने आगे कहा कि वो मजबूती के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।
अनंत सिंह ने बताया कि रामजन्म यादव नाम के एक शख्स की हुई हत्या के मामले में उनकी पेशी थी। इस मामले में हत्या का आरोप उनपर लगाया गया था। लेकिन ये सब गलत बात थी और अब दूसरी पक्ष आपसी सहमति के लिए तैयार हो गया है। इसलिए केस खत्म हो गया। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और दूसरों को भी कोर्ट पर भरोसा करना चाहिए।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक अनंत सिंह को कुछ दिनों पहले पटना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी थी। पटना हाई कोर्ट ने अनंत सिंह को आर्म्स ऐक्ट से जुड़े केस में रिहा कर दिया था। कोर्ट से राहत मिलने के कुछ दिनों बाद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने ऐलान किया था कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने बताया था कि जनता के कहने पर वो एक काम करवाने के लिए सीएम के पास आए थे और सीएम ने कहा है कि काम हो जाएगा।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
