• Fri. Mar 6th, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बरकट्ठा मे भव्य स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

बरकट्ठा।बरकट्ठा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं सदर विधायक मनीष जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने बरकट्ठा भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। सभी लोग पूर्व विधायक स्व चितरंजन यादव के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के पैतृक गांव चटकरी जा रहे थे। इसी क्रम में ग्राम सक्रेज, बरकट्ठा मोड़ और पंचफेडी मोड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी का फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि केदार साव, सुशील पांडेय, बिंदु सोनी, अशोक गुप्ता, बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, समन ठाकुर, राजकुमार यादव, महेंद्र प्रसाद,अनिल आजाद, रीतलाल प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *